महिला प्रो वॉलीबॉल लीग की छह टीमों ने 66 खिलाड़ियों पर लगाए 78.85 लाख रुपये
Jansandesh Times, Lucknow edition, 27 October 2026, page 3.
Jansandesh Times · Lucknow
लखनऊ (जनसंदेश टाइम्स)। भारत की पहली महिला प्रो वॉलीबॉल लीग (डब्ल्यूपीवीएल) के पहले सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में छह फ़्रैंचाइज़ी ने 66 खिलाड़ियों को कुल 78.85 लाख रुपये में ख़रीदा। प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी होंगे।
लीग की संस्थापक रितु शाही ने कहा कि इसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और देशभर की युवतियों को वॉलीबॉल के लिए प्रेरित करना है। नीलामी में पांच खिलाड़ियों को सर्वाधिक 2.5 लाख रुपये मिले।

