WPVLWomen's Pro Volleyball League
← All newsIn print ·

विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग में 66 खिलाड़ियों पर 78.85 लाख ख़र्च

Pioneer, Varanasi edition, 27 October 2026, page 15.

Pioneer · Varanasi

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ। भारत की पहली पेशेवर महिला वॉलीबॉल लीग, विमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग (डब्ल्यूपीवीएल) के पहले सीज़न की नीलामी में छह फ़्रैंचाइज़ी ने 66 खिलाड़ियों पर कुल 78.85 लाख रुपये ख़र्च किए। प्रत्येक टीम का कुल बजट 25 लाख रुपये निर्धारित है।

नीलामी में पांच खिलाड़ियों को सर्वाधिक 2.5 लाख रुपये मिले। पंजाब शेरनीज़ ने कविता, बेंगलुरु थंडर्स ने अन्ना मैथ्यू और एझिलमथी डीपी, राजस्थान क्वींस ने शिल्पा आरएस और मुंबई डॉल्फ़िन्स ने प्रेरोना पाल को ख़रीदा। हैदराबाद हैरियर्स ने नंदना वी पर 2.4 लाख, जबकि लखनऊ शाही वॉरियर्स ने अनामिका पी पर 1.8 लाख रुपये ख़र्च किए। बेंगलुरु थंडर्स ने नीलामी बजट से सर्वाधिक 13.9 लाख रुपये ख़र्च किए।

डब्ल्यूपीवीएल की संस्थापक रितु शाही ने कहा कि लीग महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का स्थायी मंच देगी और युवा लड़कियों को वॉलीबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगी। छह टीमें 11 से 21 नवंबर तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहले ख़िताब के लिए भिड़ेंगी।

Official partners